अलवर जंगल का शेर एक साल से एनक्लोजर में है कैद
जंगल का राजा बाघ सरिस्का में एक साल से पिंजरे में कैद है। 14 साल का उम्र दराज बाघ की बची हुई जिंदगी पिंजरे में बीतेगी। एक साल पहले बाघ एसटी6 की पूंछ के ऊपरी हिस्से पर जख्म हो गया था व उस में कीड़े पड़ गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने उसको ट्रेंकुलाइज किया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया व उसको एंक्लोजर में छोड़ा। यह घाव कुछ हद तक ठीक हुआ कि उसके पैरों में चोट लग गई। सूचना मिली उसके बाद से बाघ एनक्लोजर में बंद है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
बाघ की उम्र करीब 14 साल से अधिक हो चुकी है। आमतौर पर मेल बाघ की उम्र 12 साल से 15 साल के बीच होती है। प्रदेश में अकेला सरिस्का नहीं है। जहां बाघ पिंजरे में बंद हो। इसके अलावा रणथंभौर व मुकंदरा टाइगर रिजर्व में भी बाघ एनक्लोजर में बंद है। वन अधिकारियों ने कहा कि बाघ की उम्र हो चुकी है। ऐसे में साफ है कि अपनी बची हुई उम्र बाघ एंक्लोजर में बिताएगा।
बाघ एसटी-6 शुरू से ही स्वभाव में हमलावर रहा है।