चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल का महर्षि वाल्मीकि को नमन, प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अपने चंडीगढ़ आवास पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर युवाओं से उनके आदर्श विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया,,,,जहाँ उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की,,,,
इस दौरान मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री कंवरपाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला और बवानीखेड़ा से विधायक बिशम्भर सिंह मौजूद रहे,,,, वही मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है,,,, साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगे कहा है कि उनके आदर्श विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे,,,,,
सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके महान विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं,,,, महाकाव्य रामायण हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है,,,, वही मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी,,,,जहँ इस दौरान बवानीखेड़ा के विधायक बिशम्भर सिंह ने मुख्यमंत्री को महाकाव्य रामायण की एक प्रति भी भेंट की,,,,